पेड़ लगाओ”- पुस्तक समीक्षा

0 0
Read Time7 Minute, 2 Second

gulab

कवि: राजकुमार जैन ‘राजन’

समीक्षक: गुलाबचंद एन. पटेल

 

बाल कविता संग्रह “पेड़ लगाओ” राजकुमार जैन ‘राजन’ की प्रकृति के प्रति प्रेम दिखाती है | पर्यावरण संरक्षण की सीख बाल कविता संग्रह से दिया गया है | बच्चे पेड़ लगाते है और उसमें पानी का सिंचन करते है, ऐसी हरे हरे से ग्रीन रंगीन पेड़ों की तस्वीर मुख्य पृष्ठ पर एक सुंदर संदेश देती है | अयन प्रकाशन, दिल्ली से ये किताब राजकुमार जैन की परिकल्पना से प्रकाशित हुई है |

राजकुमार जैन से मेरा कोई नाता नहीं था किन्तु, नाथद्वारा में हम सम्मान के लिए गए थे, वहां श्यामपुराजी के साथ उनका भी परिचय हुआ | वो बहुत सेवाकिय है | हमारी नादुरस्त तबियत के कारण हमारी बहुत अच्छी देखभाल भी उन्हों ने की थी | वो बहुत ही भले और नेक इन्सान है | बाल प्रेमी है, तभी तो बाल साहित्य में ऐसी उत्कृष्ट किताबें बच्चों को भेट करते है | “रोबोट एक दिला दो राम” कविता से बच्चा कहता है कि हमें ये भारी दफ्तर का बोज उठाने के लिए एक रोबोट दिला दो |

चतुर सुजन गिलहरी का सुंदर वर्णन किया है | बच्चों को बारिश अच्छी लगती है और उसी के माध्यम से जात पात पर व्यंग किया है | बारिश को कोई जात पात नहीं होती है | नानी से बच्चा कहता है, कि हमें कहानी सुनाओ | बब्बर शेर की शादी का सुंदर वर्णन किया है | “प्यारी पतंगे” बच्चों की मनपसंद कविता है | दादाजी कथा सुनाते है | कभी कृष्ण और कभी राधा की ऐसे दादाजी के लिए सुंदर बात कही है |

कविता के माध्यम से राजन जी ने लहराती रेल, गुड्डी-गुडिया की शादी, जंगल में चुनाव की बातें बच्चों को समजाने का सुंदर प्रयास किया गया है | पेड़ की छाँव कितनी मदद करती है, वो “पेड़ की छाँव” कविता में दिखाया गया है |

वाणी कैसी होनी चाहिए, उसका सीख बच्चों को “मीठी वाणी का जादू” में दी है | टी.वी. का उदाहारण बिल्ला राजा के माध्यम से दिया गया है | मेढ़क को बुखार आने से डा. बिल्ली ने पानी में जाने से रोक लगाई ऐसी सुंदर कविता बच्चों को दी है | बस्ते का बोज हल्का करने की बात “बस्ते का बोज” कविता में की गयी है | आम का अनूठा रस, कविता के माध्यम से कवि ने पिलाया है | हल्ला गुल्ला हरदम नहीं करने की बात “अच्छी बात नहीं है” कविता में की गयी है | हाथी, बिल्ली, कबूतर, चींटी, बन्दर की दुकान, मेले में बिल्ली मौसी जैसी उमदा कविताओं के माध्यम से बच्चों को अच्छी जानकारी देने का सुंदर प्रयास किया है | आधुनिक जगत में कम्प्यूटर, इंटरनेट की जानकारी देने का उत्कृष्ट प्रयास कवि ने किया है | औ – ए – ओ – अ – ई और ऋ अक्षर की कहानी अक्षर के माध्यम से समजाने का प्रयास किया है | फूलों की तरह हसते खेलते रहने की सीख भी बच्चों को दी है | पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं ऐसी उमदा सोच बच्चों को “पेड़ लगाओ” किताब के माध्यम से दी गयी है |

‘राजन’ जी बाल साहित्य के नाते खुद की किताबें तो बांटतें ही है लेकिन, अच्छी किताबें बाहर से खरीद कर भी बच्चों को फ्री में भेंट करते है | विद्यालयों में भी बच्चों को फ्री में किताबें पहुंचाते है | वैज्ञानिक जानकारी रोबोट से दी है | तकनिकी जानकारी कम्प्यूटर और इंटरनेट कविताओं के माध्यम से दी है | बच्चों को ध्यान में रखकर एक बालक मन धारण करके ये कवितायेँ ‘राजन’ जी ने लिखने का सुंदर प्रयास किया है | मैं उन्हें धन्यवाद और हार्दिक बधाई देता हूँ |

पुस्तक “पेड़ लगाओ” बाल कविता संग्रह का मूल्य रु. २५०/- है, उनका प्रकाशन अयन प्रकाशन, नयी दिल्ली ने किया गया है |

#गुलाबचन्द पटेल

परिचय : गांधी नगर निवासी गुलाबचन्द पटेल की पहचान कवि,लेखक और अनुवादक के साथ ही गुजरात में नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता की भी है। हरि कृपा काव्य संग्रह हिन्दी और गुजराती भाषा में प्रकाशित हुआ है तो,’मौत का मुकाबला’ अनुवादित किया है। आपकी कहानियाँ अनुवादित होने के साथ ही प्रकाशन की प्रक्रिया में है। हिन्दी साहित्य सम्मेलन(प्रयाग)की ओर से हिन्दी साहित्य सम्मेलन में मुंबई,नागपुर और शिलांग में आलेख प्रस्तुत किया है। आपने शिक्षा का माध्यम मातृभाषा एवं राष्ट्रीय विकास में हिन्दी साहित्य की भूमिका विषय पर आलेख भी प्रस्तुत किया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय(दिल्ली)द्वारा आयोजित हिन्दी नव लेखक शिविरों में दार्जिलिंग,पुणे,केरल,हरिद्वार और हैदराबाद में हिस्सा लिया है। हिन्दी के साथ ही आपका गुजराती लेखन भी जारी है। नशा मुक्ति अभियान के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी दवारा भी आपको सम्मानित किया जा चुका है तो,गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल ने ‘धरती रत्न’ सम्मान दिया है। गुजराती में‘चलो व्‍यसन मुक्‍त स्कूल एवं कॉलेज का निर्माण करें’ सहित व्‍यसन मुक्ति के लिए काफी लिखा है।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने -अपने  वेलैंटाइन

Sun Feb 17 , 2019
   भदर- भदर कुछ लोग कुछ पीट रहे थे। घनी चीखों से माहौल भरने लगा। पुलिस आई । भदर -भदर रोका,देखा दो रोती हुई आत्माएं आलिंगनबद्ध थी। पुलिस ने उनसे पूछा यहाँ कैसे?वे बोले- वेलैंटाइन। पीटने वाले से पूछा- तुम सब यहां कैसे? वे बोले -वेलैंटाइन।’ पुलिस ने अपने माथे […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।