भानु तपे या हो प्रबल, सावन की बौछार। किंतु न छोड़ें प्राण ये, पवनपुत्र का द्वार।। विनय,भक्ति गुण,साधना, नहीं हमारे  पास। पर  मारुति  की कृपा  पर,बना अटल विश्वास।।                                             […]

धीरे-धीरे जीवन बीता। आज तक नहीं लिख पाया एक कविता।। कविता जो व्याप्त हो जाए, संसार में समा जाए मानव की रग-रग में हर समय जिसके शब्द कानों में गूँजे छा जाए हर किसी के मनोमस्तिष्क में। हृदय को टटोले हाथ उठे उसके आदेश से पैर चले उसकी राह, पेट […]

बेटी जब होश संभालती है, स्वछंद उड़ान भरना चाहती है.. पापा-मम्मी दादा-दादी भाई-बहिन के साथ घर में खुशी से रहती है। नाना-नानी, मामा-मामी के घर भी रहना चाहती है, हमजोली बच्चों के साथ खेलकर खुश रहना चाहती है.. खुशियों की उड़ान भरना चाहती है। पापा-मम्मी के पास तो बच्चे, हमेशा […]

जीवन से नदारद—–प्यार हो गया। आदमी का तामसी व्यवहार हो गया।। जिसे भी देखो —–बस भाग रहा है। धन-दौलत ही जीवन — सार हो गया।। गायब हो गई है —-बाज़ारों की रौनक। ऑनलाईन सारा —-व्यापार हो गया।। माँ-बाप को अनाथालय में छोड़ कर। वो कहता है —घर गुलज़ार हो गया।। […]

बेटी हर घर का है सपना, बेटी के बिन लगता है खाली हर अंगना।  बेटी के कई रूप हैं, सुन्दर स्वरूप हैं.. माँ, बहिन, बेटी अनेक रूप में होती है, आज जो पत्नी है.. बचपन की बेटी है अब पत्नी है, बच्चों की माँ है.. माँ तो बस माँ है। माँ जब अपनी […]

जीवन में रिश्ते, बनते हैं बिगड़ते हैं सभी आपस में लड़ते हैं ,झगड़ते हैं, फिर मिलते हैं.. रिश्ते ऐसे ही बनते हैं। लड़ना,झगड़ना,मिलना, रिश्तों में चलता रहता है.. कभी खुशियां,कभी गम मिलते रहते हैं सास-बहू के झगड़े होते हैं जग जाहिर हैं.. एक ही घर में होते, फिर भी घर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।