प्रेम समर्पण है, अधिकार नहीं। प्रेम पावनता है, वासना नहीं। प्रेम शक्ति है, कमज़ोरी नहीं। प्रेम त्याग है, स्वार्थ नहीं। प्रेम तृप्ति है, प्यास नहीं। प्रेम शीतल है, ताप नहीं। प्रेम छाँव है, धूप नहीं। प्रेम विश्वास है, फ़रेब नहीं। प्रेम व्यापक है, संकुचित नहीं। प्रेम गंम्भीर सागर है, चंचल […]

देश का मान और शान है,भारत की बेटियां, घर की रौनक और जान है,भारत की बेटियां। जमीं पर चलाती है ट्रक, रिक्शे और रेलगाड़ियां, आसमां पे उड़ा रही विमान,भारत की बेटियां। नेहा,कृष्णा,सानिया और भी अनगिनत, खेल-जगत की पहचान है,भारत की बेटियाँ। जीजा,देवकी,कौशल्या,यशोदा और माँ मदालसा, ममता की गहरी खान है,भारत […]

2

बरसो बदरा अब तो बरसो मेरे मन के आँगन में, उमड़-घुमड़ कर आ जाना इस बार हमारे सावन में।   गर्म हवाएं छू-छूकर,अब तो उपहास उड़ाती हैं, मार थपेड़े धूल कणों से,मन का दर्द बढ़ाती है.. रिमझिम-रिमझिम गीत सुनाओ,बियाबान इस उपवन में, इन्द्रधनुष के रंग सजाना,आप हमारे सावन मेंll।।   […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।