दर्द को समझो

0 0
Read Time55 Second

किसी के दर्द को जब,
तुम अपना दर्द समझोगें।
मरी हुई इंसानियत को,
जिंदा कर पाओगें।
और अपने अंदर तुम,
तभी इंसान को पाओगें।
और मनुष्य होने का,
फर्ज तुम निभा पाओगें।।

नहीं काटती अब उम्र,
इस तरह के माहौल में।
घुटन होती है अब,
इस तरह के माहौल में।
जहाँ कोई किसी पर,
नहीं करता विश्वास अब।
इसलिए नहीं जीना चाहता,
इस कलयुग में।।

किये थे कुछ अच्छे कर्म,
तभी मनुष्य पर्याय मिला।
फिर से सदगति पाने को
करना पड़ेगा अच्छे कर्म।
तभी अच्छी मुक्ति हमें
मिल पाएगी इस जीवन से।
और फिर से हम मनुष्य,
जन्म को पा पाएंगे।।

जय जिनेन्द्र देव
संजय जैन (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

परमात्मा से संवाद की भाषा है हिंदी !

Sat Sep 12 , 2020
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने ईश्वरीय ज्ञान की शुरुआत हिंदी से ही की।परमात्मा शिव की वाणी मुरली मुख्यतः हिंदी में ही प्रसारित होती है।राष्ट्रीय स्तर पर संवाद स्थापित करने के लिए हिंदी ही इस संस्था का मूल आधार है। हिंदी बहुसंख्यक जन की भाषा होने […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।