भारतीय दर्शन के उद्धारक :- स्वामी विवेकानन्द

0 0
Read Time7 Minute, 40 Second

भारतीय दर्शन के उद्धारक जिनका मूल मंत्र था उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो।आधुनिक वेदांत ,राजयोग को देश व दुनिया को समझाने वाले जिन्होंने विश्व धर्म महासभा में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी का हम सब युवा दिवस के रूप में 12 जनवरी को जन्म दिवस मनाते हैं।अध्यात्म विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा। ये विचार कहे थे स्वामी विवेकानंद जी ने।विवेकानंद जी अनगिनत युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रभाव जगाने का काम किया था।
स्वामी विवेकानद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ।बचपन मे उन्हें नरेन्द्र कहते थे। उनके पिता विश्वनाथ दत्त जी पश्चिमी विचारधारा के थे। वे नरेन्द्र को भी अंग्रेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता सिखाने के पक्षधर थे। बचपन से ही तीव्र बुद्धि का था बालक नरेन्द्र। ईश्वर को देखना चाहता था नरेन्द्र। ईश्वर को पाने के लिए वे ब्रह्मसमाज गए परन्तु वहाँ उनका मन नहीं लगा। पिता का 1884 में निधन हो गया। घर परिवार का सारा काम नरेन्द्र ने संभाला जो बड़ा कठिन था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उस समय नरेंद्र का विवाह नहीं हुआ था। इतनी गरीबी में भी नरेंद्र अतिथि सेवा करते। वे स्वयं बरसात में भींग जाते ठिठुरते रहते पर अतिथि को तो वे बिस्तर पर सुलाते भोजन कराते सेवा करते।
जब उन्होंने रामकृष्ण परमहंस का नाम सुना तो वे उनसे तर्क करने के लिए गए। परमहंस जी ने उनको देखा तो उन्हें पहचान गए। उन्होंने सोचा ये वही शिष्य है जिसकी उन्हें लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। गुरु की कृपा से इन्हें आत्म साक्षात्कार हुआ और परमहंस जी के सभी शिष्यों में ये अग्रणी हो गए। जब इन्होंने सन्यास लिया तो नरेन्द्र से विवेकानंद नाम हो गया। ये सम्पूर्ण जीवन परमहंस जी को समर्पित कर चुके थे।
जब परमहंस जी ने शरीर का त्याग किया उस समय भी विवेकानन्द ने अपने घर परिवार का ख्याल किये बिना गुरु सेवा में हर समय तैयार रहे खूब सेवा की। परमहंस जी को कैंसर था। जिसके कारण थूंक रक्त कफ वे स्वयं साफ करते थे। गुरु के प्रति अनन्य भक्ति और निष्ठा उनमें कूट कूट कर भरी थी।
विवेकानंद जी ने पच्चीस वर्ष की आयु में गेरुआ परिधान धारण कर लिया था। उसके बाद उन्होंने युवा सन्यासी के रूप में पैदल चलकर भारत भ्रमण किया। 1893 में शिकागो अमेरिका में जब विश्व धर्म संसद का आयोजन हो रहा था। उस आयोजन में स्वामी जी भारत का करने के लिए उसमे पहुँचे। यूरोप अमेरिका के लोग उस समय भारत जैसे देश क गुलाम लोगो को हीन दृष्टि से देखते थे। एक अमेरिकन प्रोफेसर के प्रयास से स्वामी विवेकानद जी को विश्व धर्म परिषद में बोलने का थोड़ा समय मिला। किन्तु उनके विचार सुनकर वहाँ सभी लोग विसिमत हो गए। अमेरिका यूरोप के लोग काफी प्रभावित हुए। अमेरिका में उनका बहुत स्वागत मान सम्मान हुआ। वहाँ इनके भक्त लोगों ने अलग समुदाय बना लिया।। तीन वर्षों तक स्वामी जी अमेरिका ही रहे। उन्होंने वहाँ के लोगो को भारतीय तत्वज्ञान की अलौकिक ज्योति के आलोक में सरोबार करते रहे। अमेरिका में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की अनेक शाखाएं स्थापित की। अनेक अमेरिकन विद्यार्थी उनके शिष्य बने।
वे सदा अपने को गरीबो का सेवक कहा करते थे।भारत की सभ्यता व संस्कृति को विश्व भर में पहुंचाने का कार्य स्वामी विवेकानन्द ने किया।
उन्होंने शिकागो में अपने संबोधन में कहा था मेरे अमेरिकी भाइयो बहिनो। जिसे सुनकर वहाँ सब लोग प्रभावित हुए और अनगिनत अमेरिकी उनके शिष्य बन गए कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानद ने सम्पूर्ण अध्यात्म को समझा । उन्होंने अपने गुरु से सीखा की सारे जीवो में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है। ब्रिटिश भारत मे मौजूदा स्थितियों का जायजा लेने के लिए स्वामी जी ने भारतीय उपमहादीप का दौरा किया।
उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका,इंग्लैंड ,यूरोप में भारत के अध्यात्म संस्कृति व सभ्यता को दुनिया के सामने रखा। विद्यार्थियों के लिए उन्होंने कहा कि पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता और एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। इसलिए सभी विद्यार्थी ध्यान करना सीखें। ज्ञान स्वयं में वर्तमान है मनुष्य केवल उनका आविष्कार करता है।
आइये स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलें। देश विकास में आगे आएं।

#राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’

परिचय: राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ की जन्मतिथि-५ अगस्त १९७० तथा जन्म स्थान-ओसाव(जिला झालावाड़) है। आप राज्य राजस्थान के भवानीमंडी शहर में रहते हैं। हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है और पेशे से शिक्षक(सूलिया)हैं। विधा-गद्य व पद्य दोनों ही है। प्रकाशन में काव्य संकलन आपके नाम है तो,करीब ५० से अधिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है। अन्य उपलब्धियों में नशा मुक्ति,जीवदया, पशु कल्याण पखवाड़ों का आयोजन, शाकाहार का प्रचार करने के साथ ही सैकड़ों लोगों को नशामुक्त किया है। आपकी कलम का उद्देश्य-देशसेवा,समाज सुधार तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार करना है।

matruadmin

Next Post

कवि दिनेश रघुवंशी भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

Fri Jan 10 , 2020
इंदौर । हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्यरत संस्था मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी कवि सम्मेलन के ख्यात कवि दिनेश रघुवंशी जी को विश्व पुस्तक मेले में भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’,राष्ट्रीय महासचिव कमलेश कमल, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।