दहेज़ के बहाने पुस्तक क्रांति

0 0
Read Time10 Minute, 17 Second

pustakdowry

यक़ीनन दहेज़ एक बुरी प्रथा है, जिसके कारण समाज में कई बेटियों को अपना जीवन होम करना पड़ा, इसकी जद में कई परिवार, कई घर आ गए और स्वाह हो गए किन्तु इस व्याप्त बुराई में भी एक अच्छी की किरण किसी को नज़र आई तो वो है पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर की प्रियंका बेज के परिवार और सूर्यकांत को। आधा भरा ग्लास देखने की प्रवृत्ति किसी बुराई में भी अच्छी खोज ही लेती है। सोनारपुर के सूर्यकांत बरीक, जो पेशे से एक शिक्षक हैं। उन्होंने विवाह से पहले अपने सुसराल वालों के समक्ष दहेज न लेने की शर्त रखी थी, उस समय उनकी मांग को मान भी लिया गया था, किन्तु शादी वाले दिन सूर्यकांत के ससुरालवालों ने मंडप पर 1000 किताबें रखकर हैरान कर दिया। सूर्यकांत का कहना है कि जब वह विवाह के लिए मंडप पहुंचे, तो किताबों की दुनिया देखकर बेहद उत्सुक हो गए। सूर्यकांत का कहना है कि उन्हें और उनकी पत्नी को किताबें पढ़ने का बेहद शौक है और वह यह उपहार पाकर काफी खुश हुए हैं।

वहीं, सूर्यकांत की पत्नी का कहना है कि उनके परिवारवाले पहले से ही दहेज के विरोधी थे, जब सूर्यकांत ने ऐसी शर्त रखी तो वह सब प्रसन्न हो गए। उन्होंने कहा है कि, पति की तरह मैं भी किताबों को पढ़ने का शौक रखती हूं, इसलिए घरवालों ने किताबों का उपहार दिया है. इसमें रबींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी और शरत चंद्र चटोपाध्याय जैसे देश के विख्यात बंगाली लेखकों के साथ ही हैरी पॉटर जैसी किताबें हैं। दुल्हन के परिवारजनों ने तो शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से भी गिफ्ट न लाने की अपील की थी. उन्हें फूल या किताब को ही बतौर गिफ्ट देने को कहा गया था। सूर्यकांत का कहना है गिफ्ट में इतनी किताबें मिल चुकी हैं कि मैं एक लाइब्रेरी भी खोल सकता हूं।

कभी तो धर्म की आग में सुलगता बंगाल दिखाई देता है, कभी राजनैतिक लड़ाई में अस्तित्व से झुझता बंगाल नज़र आता है और कभी-कभी इस तरह के उदाहरण पेश कर शिक्षित और समझदार होने के प्रमाण को भी देने में बंगाल पीछे नहीं हटता।

वैसे भी बंगाल के वर्तमान हालातों पर नज़र डाली जाए तो विगत दिनों हुए चुनावों से जो तस्वीर निकल कर बहार आई उसने देश को हिलाया भी है, जहाँ राम के  नारे लगने पर उन्माद, विपक्षी प्रतिद्वंदी के खड़े रह जाने पर भी खून-खराबा, धर्म के नाम पर नफरत का जहर लगता बोया जाना, कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों की आड़ लेकर बंगाल अपनी छवि खुद ही बिगाड़ने पर आमादा है, देश और दुनिया की नज़र में भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रियंका के परिवार का यह पुस्तक क्रांति का सन्देश देना, एक कुरीति में भी अच्छी ढूंढ कर समाज को जागरूक करने, परिवार को शिक्षित और समझदार बनाने की जद्दोजहद करना काबिल-ए-तारीफ है।

पुस्तकें किसी भी समाज का चित्रण करती है, सर्वश्रेष्ठ मित्र होती है, और जागरूकता की परिचायक भी होती है। जो जितना पुस्तकों के समीप रहता है बुराई से वो उतना दूर होता है यह भी एक तथ्य है। इसी के साथ बंगाल में घटित कहानी जिसने एक लाख रुपये की 1000 किताबों को कोलकाता कॉलेज स्ट्रीट और उद्बोधन कार्यालय से खरीदा गया, जो रामकृष्ण मठ की प्रकाशन कंपनी है और इसके माध्यम से जो कन्या पक्ष ने सम्पूर्ण देश को सन्देश दिया है वह निश्चित तौर पर अनुसरणीय है।

यह पुस्तक क्रांति का आगाज़ भी है और देश के लिए एक सुझाव भी कि उपहार में सदैव पुस्तकें ही देवे। समाज का आधार स्तम्भ उसमें व्याप्त शिक्षा का प्रसार है। जितने लोग शिक्षित होंगे वही उस समाज का आधार बन पाएंगे और विकासशील समाज की तरफ कदम बढ़ा पाएंगे। आज निश्चित तौर पर सम्पूर्ण राष्ट्र को पुस्तक क्रांति की आवश्यकता है।

इन पुस्तकों में ज्ञान है, विचार है, विश्वास है, तालीम है जो एक जागरूक, शिक्षित, चरित्रवान और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रनिर्माण के लिए आवश्यक तत्व भी है और उन पुस्तकों की उपब्धता यदि ऐसे एक कुरीति का समूल नाश करके प्राप्त होने लगेगी तो निश्चित तौर पर इसे सकारात्मक प्रभावक ही माना जाएगा।

पुस्तकें और साहित्य ही किसी किरदार को गढ़ती है और प्रासंगिक भी करते है, और ऐसे समय में जब राष्ट्र से संस्कार अपने अस्ताचल की तरफ बढ़ने लगे है तब तो इस तरह के कार्यों से पुनः इस देश को बचाया जा सकता है। नवीन भारत के निर्माण के लिए यहाँ के संस्कारों को बचाना आवश्यक है। और संस्कारों के संरक्षण हेतु विचार क्रांति का सूत्रपात करना अत्यधिक आवश्यक है। क्योंकि आज का भारत धर्म का मूल तत्व न समझ कर हिन्दू-मुस्लिम बैर में उलझ रहा है, यहाँ दुधमुही बच्चियों की अस्मत भी असुरक्षित है, स्त्री को भोग्या और पुरुष को मजदुर समझा जाने लगा है, घर के बुजुर्गों को वृद्धाश्रम के मार्ग पर भेजा जा रहा है। ऐसे काल में भारत को संस्कारशालाओं की परम आवश्यकता है जो भारत के खोये सौंदर्य को वापस लौटाने के लिए आवश्यक भी है और अनिवार्य भी।

वैसे मातृभाषा उन्नयन संस्थान व हिन्दीग्राम द्वारा ‘हर मंदिर बनें ज्ञानमंदिर और मस्जिद में हो कुतुबखाना’ जैसी मुहीम का सूत्रपात करके धार्मिक स्थलों तक तो पुस्तक क्रांति या विचार क्रांति पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है , किन्तु इस तरह की सामाजिक बुराइयों पर एक सकारात्मक नजरिया अपना कर परिणामों को भी बदला जा सकता है। जो कार्य सूर्यकांत के ससुराल पक्ष ने किया ऐसी ही अवधारणों को समस्त राष्ट्र में अपनाना चाहिए, जिससे परिणाम उन्नत और शिक्षित राष्ट्र के रूप में सामने आए।

 

#डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’

परिचय : डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ इन्दौर (म.प्र.) से खबर हलचल न्यूज के सम्पादक हैं, और पत्रकार होने के साथ-साथ शायर और स्तंभकार भी हैं। श्री जैन ने आंचलिक पत्रकारों पर ‘मेरे आंचलिक पत्रकार’ एवं साझा काव्य संग्रह ‘मातृभाषा एक युगमंच’ आदि पुस्तक भी लिखी है। अविचल ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में स्त्री की पीड़ा, परिवेश का साहस और व्यवस्थाओं के खिलाफ तंज़ को बखूबी उकेरा है। इन्होंने आलेखों में ज़्यादातर पत्रकारिता का आधार आंचलिक पत्रकारिता को ही ज़्यादा लिखा है। यह मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील में पले-बढ़े और इंदौर को अपना कर्म क्षेत्र बनाया है। बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कम्प्यूटर  साइंस) करने के बाद एमबीए और एम.जे.की डिग्री हासिल की एवं ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियों’ पर शोध किया है। कई पत्रकार संगठनों में राष्ट्रीय स्तर की ज़िम्मेदारियों से नवाज़े जा चुके अर्पण जैन ‘अविचल’ भारत के २१ राज्यों में अपनी टीम का संचालन कर रहे हैं। पत्रकारों के लिए बनाया गया भारत का पहला सोशल नेटवर्क और पत्रकारिता का विकीपीडिया (www.IndianReporters.com) भी जैन द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।लेखक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा देश में हिन्दी भाषा के प्रचार हेतु हस्ताक्षर बदलो अभियान, भाषा समन्वय आदि का संचालन कर रहे हैं।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदेश, कश्ती का......

Mon May 27 , 2019
कागज की नाव को पानी की ऊपरी सतह पर उतारना आसान होता है । पर उस कश्ती को नदिया पार ले जाना कठिन काम होता है । उस कागज की कश्ती को बनाना भी कोई आसान काम नहीं, पर सीखने में बस थोड़ा ध्यान लगाना होता है । और शायद […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।