राजा भोज का मंत्रमुग्ध शौर्य और ऐश्वर्य

0 0
Read Time6 Minute, 58 Second

raja bhoj

परम्वीर राजा भोज का स्मरण होते ही सत्य, साहस, ज्ञान, कौशल और जलाभिंषेक
का बोध होने लगता हैं। सम्यक् कालजयी बनकर भूतो न भविष्यति, राजा भोज यथा
दूजा राजा की मीमांसा में राजा-महाराजाओं के देश में राजा भोज राजाओं के
राजा कहलाएं। इनके राज में प्रजा को सच्चा न्याय और जीने का वाजिब हक
मिला। ऐसे महाप्रतापी शूरवीर राजा भोज का जन्म बसंत पंचमी को संवत् 1037
में उज्जैन के परमार (पंवार) राजवंश में हुआ। उनके पिता सिंधुराज तथा
माता महारानी सावित्री देवी थी। पत्नि महारानी लीलावती उन्हीं की तरह
बहुत बडी विदुषी थी। उज्जैन, धार के परमार (पंवार) कुल के 24 राजाओं में
वे नौवे राजा कहलाए जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुए। अराध्य के शौर्य व
ऐश्वर्य का अमर गुंजार युगिन पंवारों के मन-मन और जन-गन को मंत्रमुग्ध,
संस्कारित तथा आत्मकेद्रिंत करेंगा।
यथार्थ, पंवार राज वंशी राजा भोज का राजकाल 1000 से 1055 तक था। उन्होंने
अपनी राजधानी उज्जैन से धार स्थांतरित की थी। राजा भोज पहले राजा हुए
जिन्होंने भारतीय समाज को संगठित कर बाहरी हमलों का सामना किया। वे
हिन्दु धर्म के संरक्षक थे। एक योद्धा की भांति हिन्दु धर्म की रक्षा के
लिए सर्वस्त्र हुंकार भरी। उन्होंने सोमनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम् आदि
मंदिरों का नवनिर्माण कर धर्मपीठों को सशक्त बनाया था। उनकी मृत्यु 13
संवत् 1112 को हुई। पंवार वंश का पताका लहराकर राजा भोज दैदिप्यमान आदर्श
हिन्दु सम्राट के रूप में भारतीय इतिहास में अमर हो गए।
अमर गाथा का परचम यही नहीं थमता बल्कि आगे तीव्र गति से आगे बढता हैं।
लिहाजा, चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज मध्ययुगीन भारत के इतिहास में सम्राट
अशोक तथा विक्रमादित्य के समान कुशल शासक, विद्वान कवि, दानी, ज्ञानी,
त्यागी, धार्मिक, सदाचारी थे। साथ ही ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य के
पुस्कर्था होने के अलावा लोक सुख-समुद्धि के वास्ते सदैव तत्पर सुरक्षा
दक्ष प्रजा में अगाध लोकप्रिय अद्वितीय चक्रवर्ती राजा हुए।
प्रत्युत, राजा भोज महान व्यक्तित्व से विभूषि‍त थे। उन्हें माहधिराज
परमेश्वर, सार्वभौम आदि उपाधियों से अलंकृत किया गया था। उनका राज उत्तर
में हिमालय से दक्षिण में मलय तक व पूर्व में बंगाल से पश्चिाम में
गुजरात तक था। राजा भोज सभी प्रकार के शस्त्र तथा शास्त्रों में निपुण
थे। उन्होंने संस्कृत और प्राकृत भाषा में 84 ग्रंथ लिखे। यथा धर्म, खगोल
विद्या, कला, वास्तुकला, भवननिर्माण, काव्य और औषधी शास्त्र आदि विभिन्न
विषयों पर पुस्तकें लिखी जो अभी भी विधमान हैं।
स्तुत्य, राजा भोज ने बहुत से युद्ध किए और अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की
जिससे सिद्ध होता है कि, उनमें असाधारण योग्यता थी। यद्यपि उनके जीवन का
अधिकांश समय युद्धक्षेत्र में बीता तथापि उन्होंने अपने राज्य की उन्नति
में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने नहीं दी। उन्होंने मालवा के नगरों
व ग्रामों में बहुत से मंदिर और जलाशय बनवाए। गोया उनमें से अब तक बहुत
कम का ही पता चल पाया। ऐसे विविध युगीन, विविध नृपों में उपलब्ध होने
वाले गुणों का समाहार किए हुए राजा भोज भारतीय संस्कृति के प्रतीक और
अनमोल धरोहर बन गए।
यथेष्ट, वर्तमान मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को राजा भोज ने ही बसाया
था। तब उसका नाम भोजपाल नगर था। जो कि कालांतर में भूपाल और फिर भोपाल हो
गया अब, भोजपाल करने की पूरजोर कोशि‍श जारी है, देखना यह कब सराबोर होती
है। राजा भोज ने भोजपाल नगर के पास ही एक समुद्र के समान विशाल तालाब का
निर्माण कराया था। जो पूर्व और दक्षिण में भोजपुर मे विशाल शि‍त मंदिर तक
जाता था। आज भी भोजपुर जाते समय रास्तें में शि‍वमंदिर के पास उस तालाब
की पत्थरों की बनी विशाल पाल दिखाई पडती हैं। सम्यक् उस तालाब के पानी को
बहुत पवित्र और बीमारियों को ठीक करने वाला माना जाता था। गौरतलब हो कि
राजा भोज को चर्म रोग हो गया था तब किसी ऋषि या वैद्य ने उन्हें इस तालाब
के पानी में स्नान करने और उसे पीने की सलाह दी थी। जिससे उनका चर्मरोग
ठीक हो गया था। चरिकाल से ही राजा भोज ने जल बचाओं का शंखनाद किया था जो
आज भी कालजयी बना हुआ है। इसी मायनों में इन्हें जलदूत कहें तो कोई
अतिश्योक्तिन नहीं होगी ।
अभिभूत, अलोकिक ज्ञानपुंज और पराक्रम से सराबोर दानवीर राजा भोज के जीवन
का प्रत्येक अंश भूतो न भविष्यति, राजा भोज यथा दूजा राजा का भावार्थ
परिलच्छित करता है। सोदेश्ता परम्वीर कहें या राजवीर, दानवीर, महावीर,
ज्ञानवीर, धर्मवीर, कर्मवीर और नीरधीर राजा भोज की अमर गुंजार अंतस में
अजर यशोगीत रहेंगी।
#हेमेन्द्र क्षीरसागर

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निःस्वार्थ

Mon Feb 18 , 2019
बंजर में फूल खिल गया है कोई अपना दिल हार के गया है कोई उदास सा लगता है खुदा कोई बच्चा मन मार के गया है कोई माँ अधमरी हो गई दफ़अतन कलेजा फाड़ के गया है कोई तुम्हारी छतों पे सूरज दिखे है अपनी धूपें लार के गया कोई […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।