कर सकते हैं पसंदीदा भाषा का बदलाव,कीजिए शिकायत

cropped-cropped-finaltry002-1.png

कृपया समय निकालकर अपनी बैंक शाखा में निम्न शिकायत दर्ज करवाएं और बैंक का ठप्पा प्राप्ति स्वीकृति(पावती) हेतु जरुर लगवा लेंl आपका सहयोग, ऐसे करोड़ों लोगों के काम आएगा जो न तो अंग्रेजी पढ़ पाते हैं और न ही समझ पाते हैं,उनके बैंक खाते खोले गए हैं,वे खाताधारक हैंl वे गरीब हैं,किसान हैं अथवा हमारी तरह महानगरों में नहीं गाँवों में रहते हैं और वे अभी भी हिंदी-भारतीय भाषा ही लिखते,पढ़ते और बोलते-समझते हैंl हमने भारतीय स्टेट बैंक,भारतीय रिज़र्व बैंक,वित्त मंत्रालय एवं प्रधानमन्त्री कार्यालय को पिछले ८ वर्ष में अनेक बार पत्र लिखे हैं,अनेक शिकायतें दर्ज करवाई हैं पर परिणाम सफलतादायक नहीं रहाl पत्र में अपने बैंक का नाम और अपनी पसंदीदा भाषा का बदलाव आप कर सकते हैं,शिकायत भारतीय स्टेट बैंक और हिंदी के हिसाब से लिखी गई है,इसलिए अधिक से अधिक लोग जब शिकायत करेंगे तो बैंकों में सुधार की शुरुआत होगीl आशा है आप निराश नहीं करेंगेl 

(साभार-वैश्विक हिंदी सम्मेलन,मुंबई)

        #सीएस प्रवीण कुमार जैन

matruadmin

Next Post

पिता

Thu Jan 25 , 2018
पिता मील का पत्थर जो,सच्चाई की राह बताते पिता पहाड़ जो,जिंदगी के उतार-चढ़ाव समझाते पिता जौहरी जो,शिक्षा के हीरे तराशते पिता दीवार जो,अपने पर भ्रूण-हत्या पाप लिखवाते पिता पिंजरा जो,रिश्तों को जीवन भर पालते पिता भगवान जो,पत्थर तराश पूजे जाते पिता सूरज जो,देते यादों के उजाले पिता हाथ जो,देते सदा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।