कलियुग

aashutosh
भाग-१……
अब अशुद्धि के लिए मैं शुद्ध होना चाहता हूँ।
अब कुबुद्धि को लिए मैं बुद्ध होना चाहता हूँ॥
चाहता हूँ इस जगत में शांति चारों ओर हो।
इस जगत के प्रेम पर मैं क्रुद्ध होना चाहता हूँ॥
चाहता हूँ तोड़ देना सत्य की सारी दीवारें।
चाहता हूँ मोड़ देना शांति की सारी गुहारें॥
चाहता हूँ इस धरा पर द्वेष फूले और फले।
चाहता हूँ इस जगत के हर हृदय में छल पले॥
मैं नहीं रावण कि,तुम आओ और मुझको मार दो।
मैं नहीं वह कंस,जिसकी बाँह तुम उखाड़ दो॥
मैं जगत का हूँ अधिष्ठाता,मुझे पहचान लो।
हर हृदय में-मैं बसा हूँ, बात तुम ये जान लो॥
अब तुम्हारे भक्त भी मेरी पकड़ में आ गए हैं।
अब तुम्हारे संतजन बेहद अकड़ में आ गए हैं॥
मारना है मुझको तो,पहले इन्हें तुम मार दो।
युद्ध करना चाहो तो,पहले इन्हीं से रार लो॥
ये तुम्हारे भक्त ही अब घुर विरोधी हो गए हैं।
ये तुम्हारे संतजन अब विकट क्रोधी हो गए हैं॥
मैं नहीं बस का तुम्हारे राम,कृष्ण और बुद्ध का।
मैं बनूँगा नाश का कारण-तुम्हारे युद्ध का॥
अब नहीं मैं ग़लतियाँ वैसी करुं,जो कर चुका।
रावण बड़ा ही वीर था,वो कब का छल से मर चुका॥
तुमने मारा कंस को कुश्ती में सबके सामने।
मैं करुंगा हत तुम्हें बस्ती में सबके सामने॥
कंस-रावण-दुर्योधन तुमको नहीं पहचानते थे।
वे निरे ही मूर्ख थे बस ज़िद पकड़ना जानते थे॥
मैं नहीं ऐसा,जो छोटी बात पर अड़ जाऊँगा।
मैं बड़ा होशियार ख़ोटी बात कर बढ़ जाऊँगा॥
अब नहीं मैं जीतता,दुनिया किसी भी
देश को।
अब हड़प लेता हूँ मैं,इन मानवों के वेश को॥
मैंने सुना था तुम इन्हीं की देह में हो वास करते।
धर्म-कर्म,पाठ-पूजा और तुम उपवास करते॥
तुम इन्हीं की आत्मा तन-मन सहारे बढ़ रहे थे।
तुम इन्हीं को तारने मुझसे भी आकर लड़ रहे थे॥
अब मनुज की आत्मा और मन में मेरा वास है॥
अब मनुज के तन का हर इक रोम मेरा दास है॥
काटना चाहो मुझे,तो पहले इनको काट दो।
नष्ट करना है मुझे तो पहले इनका नाश हो॥
तुम बहुत ही सत्यवादी, धर्मरक्षक,शिष्ट थे।
इस कथित मानव की आशा,तुम ही केवल इष्ट थे॥
अब बचो अपने ही भक्तों से, सम्हालो जान को।
बन सके तो तुम बचा लो अपने गौरव- मान को॥
अब नहीं मैं-रूप धरके, सज-सँवर के घूमता हूँ।
अब नहीं मैं छल कपट को सर पे रख के घूमता हूँ॥
अब नहीं हैं निंदनीय चोरी डकैती और हरण।
अब हुए अभिनंदनीय सब झूठ हत्या और दमन॥
मैं कलि हूँ-आचरण मेरे तुरत धारण करो।
अन्यथा अपकीर्ति कुंठा के उचित कारण बनो॥
                                                                       #आशुतोष राणा
परिचय: भारतीय फिल्म अभिनेता के रूप में आशुतोष राणा आज लोकप्रिय चेहरा हैं।आप हिन्दी फिल्मों के अलावा तमिल,तेलुगु,मराठी,दक्षिण भारतऔर कन्नड़ की फिल्मों में भीसक्रिय हैं। आशुतोष राणा का जन्म १० नवम्बर १९६७ को नरसिंहपुर के गाडरवारा यानी मध्यप्रदेश में हुआ था। अपनी शुरुआती पढ़ाई यहीं से की है,तत्पश्चात डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से भी शिक्षा ली हैl वह अपनेमहाविद्यालय के दिनों में हीरामलीला में रावण का किरदार निभाया करते थे। प्रसिद्धअभिनेत्री रेणुका शाहने से विवाह करने वाले श्री राणा ने अपनेफ़िल्मी सफ़र की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। आपने प्रस्तोता के रूप में छोटे पर्दे पर काफीप्रसिद्धी वाला काम किया। हिन्दीसिनेमा में आपने साल १९९५ मेंप्रवेश किया था। इन्हें सिनेमा में पहचान काजोल अभिनीत फिल्म`दुश्मन` से मिली। इस फिल्म में राणा ने मानसिक रूप से पागल हत्यारे की भूमिका अदा की थी।आध्यात्मिक भावना के प्रबल पक्षधर श्री राणा की ख़ास बात यह है कि,दक्षिण की फिल्मों में भी अभिनय करने के कारण यहदक्षिण में `जीवा` नाम से विख्यात हैं। `संघर्ष` फिल्म में भी आपके अभिनय को काफी लोकप्रियता मिली थीl लेखन आपका एक अलग ही शौक है,और कई विषयों पर कलम चलाते रहते हैंl 

matruadmin

Next Post

तुम चली कहाँ..

Fri Aug 11 , 2017
सज-धज के तुम चली सजनियां, किसके होश उड़ाने को। बदली में तुम चली हिरनियां, बिजली किधर गिराने को॥ सज-धज के तुम चली…। ठुमक-ठुमक तुम चली कहाँ? पनघट पर प्यासे लोग खड़े। रुनक-झुनककर चली कहाँ? दर पर कितने लोग पड़े॥ रूप सुहाना लेकर रनियां, किसको चली रिझाने को। बदली में तुम […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।