
काम धंधा करते रहो
प्रभु का नाम लेते रहो
विकार पास नही आएंगे
सद्गुणी आप हो जाएंगे
माता पिता के कहने पर
तुम सदा ही चलते रहना
अहंकारवश अपनी मत
कभी ना तुम अपनाना
संगमयुग की कोई घड़ी
तुम व्यर्थ मत गंवाओ
समर्थ बनाकर स्वयं को
तुम अपना भाग्य बनाओ
व्यर्थ चिंतन छोड़कर अब
तुम दुसरो को राह दिखाओ
समय का महत्व समझकर
एक एक पल समर्थ बनाओ।
#श्रीगोपाल नारसन

