
जल की एक एक बूंद
कीमती बहुत है भाई
इसको बचाने के लिए
बार बार प्रयत्न हो भाई
जल का व्यर्थ बहना
कभी अच्छा नही होता
दरिया को गन्दा करना
कभी अच्छा नही होता
जीवन के लिए जैसे
प्राण वायु जरूरी है
जीने के लिए वैसे ही
जल भी बहुत जरूरी है
कुदरत की इस नियामत को
रखिए बहुत संभालकर
जल का उपयोग करे
बहुत ही देखभाल कर ।
#श्रीगोपाल नारसन

