ये है वर्तमान परिवेश

ajay ahsas

ये है वर्तमान परिवेश, ये है वर्तमान परिवेश।।

दम तोड़ती है इन्सानियत,इन्सान बचा है शेष
कोई है अधकचरा शिक्षक, नेतागीरी करता गपशप
छोटी सी भी गलती पाकर, शिक्षक पीटे थपथप थपथप
बच्चा जो स्कूल को जाये, देता है शिक्षक को गाली
जब घरवाले ये सुनते है, देते शाबासी और ताली
साहब डंडा अपना ठोके,हेलमेट कहां है ऐसा टोके
दस रूपये हाथ मे देखे, बोले जाओ न कोई रोके
टी टी ट्रेन में गर जो पकड़े, बोले हथकड़ियों मे जकड़े
ठोके पीठ को दे शाबासी, पाता जब कागज के टुकड़े
बेच दिये है सब ईमान, चोरों ने बदले अब वेश
ये है वर्तमान परिवेश, ये है वर्तमान परिवेश।।
कोटेदार जो राशन लाये, चावल सबके हक का खाये
खुश करने को परधानों को, चार चार बोरी घर भिजवाये
साहब के दफ्तर मे जाये, मेज के नीचे हाथ बढ़ाये
ऊपर की जो करते कमाई, उसको नीचे से पकड़ाये
नाली और खड़ंजा खा गये, स्वच्छ नमामी गंगा खा गये
बच्चो का आहार खा गये, पेट भरा ना अंगा खा गये
फिर क्यो कहते देश के नेता,बदल गया है अपना देश
ये है वर्तमान परिवेश, ये है वर्तमान परिवेश।।
नही पता सरकारें क्या, ये कौन व्यवस्था देता है
बैग परीक्षा केन्द्र मे रखने, का दस रूपया लेता है
खाद बीज कालाबाजारी, लूट की करते सब तैयारी
सामने जाये आम आदमी, डांटते फिरते सब अधिकारी
वोटर आइ डी बनकर आये, दस रूपया उसके भी खाये
सूट पहनकर टहल रहे है, मनरेगा खाते मे आये
आम आदमी जीये कैसे, उसकी न कुछ समझ में आये
ये सब हम क्यो कहते है, कोई तो मुझको बतलाये
‘एहसास’ करूं कि कहता वही है,जो ये ना करने को पाये
बेईमानी मे भी ईमान, बात है बहुत विशेष
ये है वर्तमान परिवेश, ये है वर्तमान परिवेश।।

#अजय एहसास

परिचय : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सुलेमपुर परसावां (जिला आम्बेडकर नगर) में अजय एहसास रहते हैं। आपका कार्यस्थल आम्बेडकर नगर ही है। निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ हिन्दी भाषा के विकास एवं हिन्दी साहित्य के प्रति आप समर्पित हैं।

matruadmin

Next Post

निम्न मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक

Wed Jun 26 , 2019
मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक सम्पादक: डॉ. अजय जोशी  अतिथि सम्पादक: डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा समीक्षक: डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी मरुधरा पर गिरने वाली पहली अरुण किरण से ही बालू मिट्टी के अलसाए हुए कण रंग परिवर्तित कर चमकने लगते हैं। तब वे अपने आसपास के घरोंदों को भी रक्त-पीत वर्ण का […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।