अग्निशिखा

aditi rusiya
किया एक यज्ञ जब राजा दक्ष ने
बुलाया न अपनी बेटी सती को
समाचार जब सुना सती ने
हठ किया शिव को साथ चलने
लाख मनाया शिव शंकर को
न माने जब शिव शंभु तो
चल पड़ी अकेली ही घर पिता के
जैसे ही पहुँची यज्ञ सभा में
देखा बैठे हैं सभी मुनि श्रेष्ठ आसन
और विराजे सभी देव गण वहाँ
अचंभित सी खड़ी भरी सभा में
पूछा पिता दक्ष से फिर
सबको तो ससम्मान बुलाया है
एक मुझको ही न बुलाया
इतना घोर अपमान किया
आपने मेरे स्वामी का
मेरा न सही
शिव का भी न मान किया
सच कहा था स्वामी ने
न जाओ प्रिये तुम यज्ञ सभा
मैं ही पितृ प्रेम में खिंची चली आई
पर जहाँ मेरे स्वामी का अपमान हो
वहाँ न मैं एक पल रह पाऊँगी
क्रोध बहुत आया सती को जब
आवाहन किया अग्नि देव का
प्रचंड *अग्निशिखा* निकल रही थी
हवन कुंड से
कूद पड़ीं फिर माता सती उस
तप्त अग्नि कुंड में
भस्म हो गईं सती महारानी जब
पहुँचे शिव फिर यज्ञ स्थल पर
गोद उठा देवी सती के शरीर को
किया तांडव फिर शिव ने
जहाँ जहाँ गिरे देवी सती के अंग
स्थापित हुए बावन शक्ति पीठ तब

#अदिति रूसिया
वारासिवनी

matruadmin

Next Post

हर रोज दीवाली हे

Fri Nov 2 , 2018
हर दन खुशी की बरसात हे हर बात  निराली हे , मा बाप का प्यार मिले तो हर रात  दिवाली हे | उनकी आखो में झाकता संतुस्टी का भाव , लगता हे सारे गुलशन में फैली हरयाली हे , नहीं चाहिते हमसे वो कुछ भी लेकिन , परिवार के गुलशन […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।