मां बाप का दर्द

sushil duggad

दर्द  भरा  है  अभी तेरी मां के दिल में,
मैंने  तो अपने दिल को समझा दिया ।
मगर  तू  तो  हो गया पत्थर दिल बेटा,
घर  तूने  जब  से  अलग  बसा लिया ।
कैसे  भूलूं  मैं जिंदगी का वो दिन बेटा,
जब  तू  चुपके  से कोख में आया था ।
अरे,  झूम  उठी थी तेरी पगली मां तब,
चेहरे पे मानो स्वर्ग सा सुख छाया था ।
कितनी  मन्नतें मांगी थी तेरे लिए हमनें,
कितने  ही  मंदिरों में सर झुकाया था ।
क्या – क्या  बाधाए नहीं रखी थी हमने,
कहां – कहां नहीं ताबीज बंधवाया था ।
तेरे  आने  की  खुशी  में, सुन  रे  पगले,
पूरे  गांव को दो दिन तक जिमाया था ।
मेला  लग  गया  था  पूरी गली में मानो,
सावन में दिवाली सा उत्सव छाया था ।
हथेली  पर  रखा  हरदम  तुझको  बेटा,
दर्द में भी खुशियों का दीप जलाया था।
अरे, पूछ  अपनी  उस  भोली मां को तू,
गीले में सोके भी क्या आनंद मनाया था
हर  ख्वाहिश  तेरी  पूरी  की  थी  हमने,
तेरी खुशियों में अपना दर्द भूलाया था ।
बिछा  दिया तेरी राहों में कलेजा अपना,
नहीं  परवरिश पे कोई दाग लगाया था ।
भूल   गए   थे   हम  अपने  सपने  सारे,
बस  तुझ पर ही सारा दिल लुटाया था ।
पसीने  की हर एक  बूंद में थे तेरे सपने,
बूंद – बूंद से तुझको काबिल बनाया था।
कहां  चूक  हुई  हमसे बता जरा, ऐ बेटा,
तूने यह कैसा अपना कदम उठा लिया ।
ब्याह   रचाया  तेरा  खुशी – खुशी  और,
तूने  अपना  घर  ही अलग बसा लिया ।
अरे  उन बूढ़ी आंखों का तो सोचा होता,
तूने  ममता  का यह  कैसा सिला दिया ।
तन  निचोड़  के  अमृत पिलाया तुझको,
और  तूने  जीते  जी  ज़हर पिला दिया ।
लुटाई  थी हमने तो अपनी जिंदगी सारी,
तूने   उसको  अपना  फर्ज  बता  दिया ।
वाह  रे,  मेरे   प्यारे   संस्कारी   बेटे  तूने,
यह   कैसा   अपना  कर्ज  चुका  दिया ।
मन  में  थी  अगर उलझने हमें लेकर तो,
सुलझन  की  कोई  राह  निकल आती ।
तुझ  बिन  कहां  कोई  है  हमारा जग में,
क्या  ये बात नहीं ज़रा भी समझ आती ।
बदले   चाहे  सारी  ज़मीं  आसमां  मगर,
हमारी  सोच  में  नहीं  बदलाव आएगा ।
तू  तो  अब  भी  वही मुन्ना है हमारे लिए,
दिल से सदा दुआ का ही ‘स्पर्श’ पाएगा ।
आज  भूला  है   हमको  तू   मगर   बेटा,
बुढ़ापे  में  यह  बूढ़ा  बाप याद आएगा ।
तब    होगा   पश्चाताप   जरूर   तुझको,
मगर    सिर्फ  हाथ  मलते  रह  जाएगा ।
कुछ  दिन  के  ही  बस  मेहमां है हम तो,
एक  दिन  यूं  ही  चुपके से चले जाएंगे ।
पर आंसू  ना बहाना हमारी  मैयत  पे तू,
मर  के  भी ना सुकूँ  से हम मर  पाएंगे ।
एक मशवरा तुझे जरूर देना चाहूंगा बेटे,
औलाद को इतना भी ना काबिल बनाना,
जो  भूल  जाए  मां बाप के उपकारों को,
और  बुढ़ापे में रह जाए सिर्फ पछताना ।
सुशील दुगड़ “स्पर्श”
अंकलेश्वर(लुहारिया)

matruadmin

Next Post

तीन कुण्डलिया छंद

Mon Aug 6 , 2018
(1) नमस्कार भी है नहीं,उनको क्यों स्वीकार। मेरी अच्छी पोस्ट भी,देते वह दुत्कार।। देते वह दुत्कार,रहें निज भौंहें ताने। तुले हुए जो लोग,झूठ को सत्य बताने।। कह सतीश कविराय,न उगलें निज गुबार भी। सरस नहीं स्वीकार,है जिनको नमस्कार भी।। (2) मंच दिलाने बढ़ रहे,प्रतिभाओं को चोर। कलियुग की महिमा सरस,फैली […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।