लो आ गया बसन्त, मौसम में आई बहार | कर्णप्रिय वीणा झंकार || लो आ गया बसन्त, फूल हुठी पीली सरसों | गोरी का चंचल मन हर्षो || लो आ गया बसन्त, पतझड़ सारा बीत गया | पुष्प सुगंधित खिल गया || लो आ गया बसन्त, बंद ज्ञान चक्षु खोल […]
कितना बड़ा दिल है उस झोपड़ी का सब सह जाती है जैसी ऊपर वाले की मर्जी कहकर आज तक हर किसी ने ऊपर वाले का डर दिखा – दिखाकर ही तो बहकाया है, बेवकूफ बनाया है झोपड़ी को और झोपड़ी भी सब सह जाती है अपने शोषण के विरोध में […]
लेकर वोट हमारा वो सरताज हो गए हम भटक रहे दर-दर उनके अन्दाजे खास हो गए वो खेल रहे अरबों-खरबों से हम दाने-दाने को मोहताज हो गए हमारे देश के नेता सारे चोर-लुटेरे, बेईमान हो गए जो चले सत्यपथ पर वो न जाने कहाँ गुम हो गए पल-पल रंग बदलता […]
साँवली सूरत नन्दलाल | सुंदर नैना बने बिसाल || अधरों पर बजती मुरली | नभ छा जाती घटा काली || गले में बैजंती माला | भक्त कहें जय गोपाला || मोर मुकुट अति प्यारो | […]
जब भी हम किसी किन्नर को देखते हैं तो अचानक से हमें ऐसा क्यों लगता है कि ये किसी दूसरे गृह से आये हुए हैं | ये हमारे समाज का हिस्सा नहीं हैं | लोग किन्नरों को अलग नजरों से क्यों देखते हैं? यह सोचने, मनन करने योग्य विषय है […]
रक्षा बंधन का पावन पर्व आया है, बहिना की राखी का स्नेह लाया है | कच्चे धागों का अटूट बंधन आया है, हुमायुं-कर्मवती की याद का पर्व आया है | बहिन की रक्षा के लिए राखी का स्मृण आया है, आओ प्यारे भैया बहिनों ने फिर तुम्हें बुलाया है | […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए।
आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं।
कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।