कांग्रेस की चिट्ठी चिंतन बैठक

0 0
Read Time4 Minute, 33 Second

कांग्रेस मुख्यालय में जैसे ही चिट्ठी आयी कुछ लोग गाने लगे ’-चिट्ठी आयी
है आयी है, चिट्ठी आयी है। बड़े दिनों के बाद कांग्रेसियों की चिट्ठी आयी
है।‘ यह सुनकर वहां बैठे कुछ कांग्रेसी पदधारी बौखला गये। उन्होंने
मुख्यालय से बाहर निकलकर गीत गाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाया
कि अगर चिट्ठी आ गयी है तो आने दो। तुम लोग चिट्ठी आने पर गीत क्यों गा
रहे हो ?
तभी एक कार्यकर्ता ने कहा कि बहुत दिनों के बाद वतन के कांग्रेसियों की
चिट्ठी कांग्रेस मुख्यालय में पहुंची है। पहले गांव में चिट्ठी आने से
पूरा गांव यह जानने को उत्सुक हो जाता था कि आखिर अमुक व्यक्ति के घर पर
किस तरह की चिट्ठी आयी है। चिट्ठी को पढ़ने के लिए गांव में पढ़े-लिखे
लोगों की तलाश की जाती थी। लेकिन कांग्रेस मुख्यालय में तो पढ़े लिखे
लोगों की कमी है नहीं। मुख्यालय में बैठे लोगों ने तो चिट्ठी पढ़ ली होगी
कि उसमें क्या लिखा है। इसलिए हम कार्यकर्ताओं को यह बताना चाहिए कि
चिट्ठी में आखिर क्या बातें लिखी हैं।
इस पर कांग्रेस के उक्त पदधारी ने कहा कि अंदर कांग्रेस की चिट्ठी चिंतन
बैठक आनलाइन चल रही है। चिट्ठी पढ़ने के बाद सभी कांग्रेसियों को बता दिया
जायेगा कि चिट्ठी में लिखा क्या है।
चिट्ठी चिंतन बैठक में चिट्ठी पढ़ने के बाद राहुल गांधी ने सीधे चिट्ठी
लिखने वालों के माथे पर ठीकरा फोड़ा कि कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं और
वे भाजपा के एजेंट हैं। फिर क्या था चिट्ठी चिंतन बैठक भाजपा पर ठीकरा
फोड़ो बैठक में तब्दील हो गयी। बांग्ला में कहावत है ’ सब दोष नंदो घोष।‘
फिर क्या था सभी कांग्रेसी देश की सभी समस्याओं के लिए भाजपा को दोषी
ठहराने लगे। इसी बीच एक कांग्रेसी ने कहा कांग्रेस की सभी मुसीबतों की जड़
तो नरेंद्र मोदी हैं। यह आदमी न गुजरात से दिल्ली आया होता और न कांग्रेस
की लुटिया डूबी होती। उसने आगे कहा कि कांग्रेस को उस व्यक्ति की तलाश
करनी चाहिए जो मोदी को गुजरात से दिल्ली लेकर आया था।
बैठक के बाद घोषणा हो गयी कि कांग्रेस में ’ बिन गांधी सब सून’। अब
सोनिया ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। यह बात वैसे भी पूरे देश को मालूम
है कि कांग्रेस गांधी परिवार के बगैर एक कदम आगे नहीं चल सकती है।
मुख्यालय के बाहर चिट्ठी आयी है का गीत गाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता
ढोल-नगाड़े बजाने लगे। इसके बाद गाना शुरू हो गया ’आयी-आयी अब तो आ जा।‘
इसी बीच एक विरोधी दल के नेता फेसबुक पर लिखा कि कांग्रेस ’आई’ और ’माई’
के सहारे ही चलती है। यह हर कोई जानता है। एक बार कांग्रेस टूटी थी तो
कांग्रेस ’आई’ हो गयी थी। तब इंदिरा गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थी। अब
कांग्रेस ’आई’ नहीं रही तो कांग्रेस ’माई’ के सहारे चल रही है। एक समय था
जब कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी गाय और बछड़ा हुआ करता था। तब इंदिरा गांधी
के साथ संजय गांधी हुआ करते थे। मेरा मानना है कि अगर कांग्रेस में शिव
का धनुष तोड़ो प्रतियागिेता हो तो धनुष भी गांधी परिवार ही तोड़ेगा, बाकि
कांग्रेसियों को सिर्फ धनुष के दर्शन होंगे।

नवेन्दु उन्मेष
रांची(झारखण्ड)

matruadmin

Next Post

अकेला

Wed Aug 26 , 2020
न कोई मेरा है न ही में किसका। आया हूँ में अकेला तो अकेला ही जाऊंगा। तो फिर क्यों किसी से बनाये हम यहाँ संबंध। सभी की सोच नहीं होती लोगो मेरे जैसी। कितना जीना है हमको और कब हम मर जायेंगे। किसी को भी ये बाते जिंदगी की पता […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।