कोशिश एक प्रयास

0 0
Read Time1 Minute, 9 Second
avinash tiwari
मत बैठो थक हार के तुम
एक प्रयास तुम कर लेना,
सीख चींटी से लेकर देखो,
भारी वजन भी खींचना।
 
नन्ही चिड़िया सींक जोड़कर
घोसला रोज बनाती है
रोज टूटती रोज है गिरती
फिर से नया बनाती है।
 
हिम्मत हारे गर तुम सोचो
कैसे आगे बढ़ पाओगे।
एक छोटी सी कोशिश कर लो
मंजिल पास पाओगे।
 
सिंह को मिलता नही निवाला
जब शिकार नही करता है
राजा भी कर्म है करता
तब फल उसको मिलता है।
तरु भी लड़ती आंधी पानी से
प्रतिकूल दशाओं से जूझती है
तब हरित फलित होकर
सबको जीवन देती है।
 
हे पथिक तुम रुकना नही
बढ़ोआगे संकल्प हो
कोशिश अनवरत जारी रहे
आत्मबल प्रबल हो।
 
प्रयत्नशील ही आगे बढ़ता
         लिख जाता इतिहास है
कर्मवीर की स्वेद बूंदे
        श्रम ही उनका अरदास है।
#अविनाश तिवारी
जांजगीर चाम्पा(बिहार)

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुजुर्गों के शोषण पर अट्टहास क्यों?

Wed Dec 26 , 2018
फायदे की बात तो सभी करते है बहती गंगा में डूबकी सभी लगाना चाहते हैं आखिर क्यो नही चाहेंगे जब गंगा ही उल्टी बह जाय और लोगो को मुर्ख बनाकर अपना काम निकाल लिया जाय विडम्बना तो तब होती है जब परिवार के लोग भी ऐसा करते है ।आज की […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।