लघुकथा की मार्गदर्शिका है ‘‘लघुकथा वृत्तान्त’’ इन्दौर। हिन्दी साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार-कथाकार सूर्यकान्त नागर की 30वीं कृति ‘‘लघुकथा वृत्तान्त’’ का लोकार्पण रविवार को श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कवि  सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि ‘कम से कम शब्दों […]

इन्दौर। प्रसिद्ध चिकित्सक व साहित्यकार डॉ. कृष्ण चंद्र सक्सेना की संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक ‘अनहद नाद’ का लोकार्पण श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में सृजन विविधा के दौरान सुप्रसिद्ध साहित्यकार, एवं समिति के उप सभापति सूर्यकांत नागर, साहित्य मंत्री डॉ. पद्मा सिंह, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. […]

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव का महापर्व चल रहा है। वर्तमान 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को समाप्त हो रहा है। लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए भारत में 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक आम चुनाव 7 चरणों में सम्पन्न कराए […]

इन्दौर। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के साप्ताहिक कार्यक्रम सृजन विविधा में शुक्रवार को कई विषयों पर रचनाकारों ने अपनी रचनायें सुनाईं। सृजन विविधा में डॉ. मनीष दवे ने कविता ‘ख्वाहिशों के पन्नों में ज़िन्दगी ख़ूबसूरत बन जाती है।’ तनिश तिवारी ने निष्कर्ष विषय पर लेख पाठ किया। इनके […]

इंदौर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर साहित्य अनुराग के उद्देश्य से मातृभाषा डॉट कॉम द्वारा कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें इन्दौर की लेखिका सरला मेहता विजेता रहीं। मातृभाषा डॉट कॉम के सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘उक्त कविता लेखन प्रतियोगिता डिजिटल स्वरूप में आयोजित की […]

आओ, आओ, एक बात बतायें, गौतम बुद्ध की कथा सुनायें, कहतीं थीं दादी और नानी, उनकी कहानी मेरी ज़ुबानी।। एक दिन गौतम बुद्ध देखो, बैठे थे बिल्कुल चुपचाप, उनको इस दशा में देखकर, शिष्य हो गए बहुत हताश।। लगे सोचने गुरुवर की, तबियत खराब हो गई, या फिर अनजाने में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।