3

इस जहान में,सब कुछ संभव होता है। बस मन को,बेवकूफ बनाना पड़ता है॥ मन पल-पल में,विचलित हो अकड़ता है। बस   थोड़ा   साहस,जुटाना पड़ता   है॥ ख्वाबों  के समंदर,नित बनाने होंगे। भिन्न-भिन्न तरीके,अपनाने होंगे॥ लोगों के तानों का भी,पारा चढ़ता है। बस थोड़ा साहस,जुटाना पड़ता है॥ लक्ष्य न भूले,तो […]

घर के बाहर खड़ी कार आपका सम्‍मान बढ़ाती है। पुरानी होया नई,यह सम्‍मान का प्रतीक है। सरकारी कार हो तोसम्‍मान और बढ़ जाता है। सरकार में रहना और कार में बैठनासुकून की बात है। लोग बाहर से झांक कर देखते हैं,कौन कारमें है,कौन सरकार में है। कार और सरकार में बैठने के लिएजरूरी है आपके कपड़े अच्‍छे हों,उसमें बैठने का तमीज हो,येनहीं कि,अंदर बैठकर बाहर की तरफ थूक दिया। सरकारी खड़ी कार भी चलती है और सरकार भी चलती है। खड़ी कार और खड़ी सरकार दोनों ही निकम्‍मेपन का प्रतीकहै। सरकार रविवार को नहीं चलती,लेकिन खड़ी सरकारी काररविवार को भी चलती है। रविवार को चलने वाली सरकारीकार में जरूरी नहीं कि,सरकारी साहब ही हों। अक्सर,आप जब रविवार को बाहर निकलते हैं तो देखते हैंसरकार की कार सड़क पर है,पर उसमें बैठे होते हैं–दादा,दादी,बच्‍चे और उनकी सुन्‍दर (जैसी भी हो) मां। सरकारी कार केशीशे सफेद होते हैं,उसमें पर्दे लगे होते हैं,लेकिन वे हटा दिएजाते हैं। सरकार की यही पारदर्शिता अच्‍छी लगती है। वैसेसरकारी कार शाम को छह के बाद माल की पार्किंग,सब्‍जीमण्‍डी के किनारे, किसी बड़े शो–रूम के सामने इठलाई–सी खड़ीहोती है। उसमें कभी `मेम साहब` तो कभी उनके बच्‍चे फटीजीन्‍स पहने निकलते दिखाई देते हैं। हाथों में मोबाइल,हाथ मेंसोने का ब्रेसलेट,गले में सोने की चेन,लेकिन गाड़ी सरकारकी,पेट्रोल सरकार का,आदमी सरकार का…। जब पतिसरकारी है,तो गाड़ी भी सरकार की ही होनी चाहिए। रविवार को सरकार बंद और सरकारी गाड़ी काम पर…। साहबछुटटी पर,चालक नौकरी पर..। जब चालक अपने परिवार कोसरकारी गाड़ी में घुमाता है तो समाजवाद नजर आता है।अच्‍छा लगता है,सब मिलकर सरकारी सम्‍पत्ति को अपनीसम्‍पत्ति मानकर उपयोग कर रहे हैं। आओ सरकार कीसम्‍पत्ति को अपनी मानें,उसे जलाएं,तोड़ें या बरबादकरें,क्‍योंकि यह `सम्‍पत्ति आपकी अपनी`है। सरकारी गाड़ी चालक चलाता है,साहब नहीं। चालक क्‍याआदमी नहीं होता,उसके बाल–बच्‍चे नहीं होते,उसका समाजनहीं होता,उसके बच्‍चों का मन नहीं होता,उसकी पत्‍नी कीइच्‍छाएं नहीं होती। जब साहब की बीबी को वह कार्यालयीन समय के बाद घुमा सकता है,उनके काम कार्यालयीन समयके बाद कर सकता है,तो उसे भी अधिकार है कि वह अपनीबूढ़ी मां को `इंडिया गेट` सरकारी गाड़ी में घुमा सके। साहब केदादाजी की मैयत में साहब के पूरे परिवार को शहर से कोसोंदूर ले जा सकता है,तो क्‍या साहब को पत्‍थर दिल समझ लियाहै। साहब पत्‍थर दिल नहीं होते। वे भी जानते हैं,सरकार काऔर सरकारी गाड़ी का उपयोग कैसे करना चाहिए। साहबजानते हैं,कार और सरकार भ्रष्‍टाचार का प्रतीक है और इसमेंसबका बराबर का हिस्‍सा है। उसमें साहब से लेकर चपरासीतक का अनुपात है। सरकार चलाने के लिए बहुमत के साथ–साथ अनुपात भी होना चाहिए। कार साहब के घर के सामने या चालक के घर के सामने,दोनोंका सम्‍मान उसी अनुपात में होता है,जितना सरकार चलाने केलिए हिस्‍सा होता है। सब चाहते हैं,घर के सामने खड़ी कार। कार सरकारी हो,अपनीहो या घर पर आए रिश्‍तेदार की..कार के आते ही दरवाजे खुलजाते हैं,उत्‍सुकता बढ़ जाती है- `घर आया मेरा परदेसी,प्‍यास बुझे मेरी अंखियों की…।`                                                                  #सुनील जैन राही परिचय : सुनील […]

मेघों ने अमृत घट, छलकाया अम्बर से, बूंदों  ने चूम लिए, धरती के गाल। शरमाया ताल। परदेसी मौसम ने , अम्बर के आँगन में, टांग दिए मेघों के , श्यामल परिधान। वातायन वातायन, गंध घुली सौंधी-सी, दक्षिणी हवाओं ने, छेड़ी है तान। किरणों ने बदन छुआ, रिमझिम फुहारों का , […]

तलाशोगे खुद में तो पाओगे मुझको, भला सबसे कब तक छुपाओगे मुझको। तुम्हीं तो हो मेरी मोहब्बत की मंजिल, मैं देखूँगा कब तक रुलाओगे मुझको। नहीं भूल पाया वो वादे वफ़ा के, बताओ तो कैसे भुलाओगे मुझको। नहीं नींद आती है आँखों में अब तो, मगर एक दिन तो सुलाओगे […]

भाई आप, छत्तीसगढ़िया लगते हैं! जबाब मिला, हाँ,हम छत्तीसगढ़िया हैं। लम्बे समय से, यहीं राजस्थान में हैं। छत्तीसगढ़ से, जयपुर में कमाने खाने हैं॥ हमने कहा भाई, वहां तो बहुत बड़े काम हैं। और वहां पर, बहुत बड़ी फैक्ट्रियां है। तो भी यहां, आखिर क्या कारण है। उसने कहा, शोषण […]

ढूंढ लाता हूँ शब्द, पिरोता हूँ लड़ी में मोती जैसे। पूछते हैं वो, कहां से ले आए इतने सहेजकर कैसे बताऊं.. उनको ढूंढना पड़ता है। सीपियों को गहरे समंदर से, आजकल अच्छी सीपियाँ बमुश्किल मिलती हैं। वरना मोतियों की, अच्छी किस्म की कमी नहीं होती।           […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।