
राह कंटीली हो जाए अगर
संघर्ष से मिलती है डगर
कर्मयोग की कुदाली से
मार्ग सहज हो जाता है
नया इतिहास लिखने को
पदचिन्ह नया बन जाता है
प्रेरित होकर नई पीढ़ी
पदचिन्हों पर चल पड़ती है
पर विजयी वही है जग में
जो पदचिन्ह स्वयं बनाते है
ऐसा कर पाते है जो
वही इतिहास रच पाते है।
#श्रीगोपाल नारसन

