अपना देश महान, आओ मिलकर भारत की महानताएं बतलाएं। उत्तर में शान से खड़ा हिमालय, दक्षिण में हिन्द महासागर है पश्चिम में कच्छ का मैदान, पूर्व में वर्षा वन सुशोभित है। यहीं गंगा-यमुना-नर्मदा शान से बहती है॥ आओ मिलकर भारत…। यहीं राम कृष्ण की जन्मभूमि, यहीं कृष्ण ने गीता का […]

फिर परिहास हुआ देखो,इस भारत की माटी में। गिरगिटों ने रंग बदले,क्या फिर उसी परिपाटी में॥ झंडे के रंगों ने क्या फिर,अपनी फ़िज़ा बिगाड़ी है ? या इसके पीछे भी साजिश,अब कोई लगती भारी  है ? ? बाप से ज्यादा पड़ोसी अब,हमको प्यारा दिखता है ? तिरंगे में भी अब […]

चलो जिंदगी वक्त की सड़क पे, कुछ खेल करते हैं। मिले जो रास्ते पे, उनसे कुछ मेल करते हैं। कुछ तो मिलते ही, बेजान दिखते हैं। कुछ तो धोखा है यहाँ, जो बिखरे पड़े हैं राह पर। आओ इनसे रुककर बातें, दो-चार करते हैं। कुछ तो सड़क पे ऐसे मिले, […]

गोरे-गोरे गाल में,काले-काले बाल में, मदमाती चाल में आ गया बसंत है। चंचल से नैन में,मादक से बेन में, गदराई देह में आ गया बसंत है। प्रेम के संदेश में साजन के देश में, नए परिवेश में आ गया बसंत है। अँगना मा खड़ी गोरी ईलू-ईलू बोल रही, उसके लबों […]

(माँ नर्मदा की जयंती विशेष) सुनो सुनाता माँ की कहानी, नर्मदा मैया चिरकाल कुंवारी। जब हुई धरती पे पापों की वृष्टि, तब विपरीत हो गई सारी सृष्टि। काल में डूबी मानव की नैया, रूठ गयी थी म्हारी धरती मैया। सूख गया था संसार ये सारा, सारी ऋतुओं ने मुंह था […]

मातु शारदे वर दे…। धवल पुष्प विराजनी रजत वस्त्र धारणी समस्त वरदायनि मां वीणा पाणिनी… ज्ञान-विज्ञान-संस्कार जीवन में भर दे मातु शारदे वर दे…। मुनिजन,गुणीजन मन में है ध्यावे, तुमसे ही संसार सदा ज्ञान पावे अज्ञान-तम-अँधेरा जीवन से हर दे मातु शारदे वर दे…। अक्षर सुरों की तुम्ही माँ हो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।