स्कूली बच्चों ने कविता के माध्यम से दिया यातायात सुधार का संदेश

3 0
Read Time5 Minute, 20 Second

सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर एकजुट हो साहित्य जगत : डाॅ. विकास दवे

इंदौर। स्कूली बच्चों ने शनिवार सुबह साहित्य जगत के बीच कविताओं के माध्यम से यातायात सुधार के लिए संदेश दिया।

वामा साहित्य मंच द्वारा मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने काव्य रचना पाठ के साथ लघु नाटिका का मंचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने साहित्य जगत का आव्हान किया कि यातायात सुधार सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर एकजुट हों। छोटे-छोटे व्यक्तिगत संकल्प लेकर आमजन यातायात सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
श्री महेश चंद्र जैन. डीआइजी SDERF भोपाल,श्री मनीष अग्रवाल डीसीपी ( यातायात पुलिस इंदौर) ने इंदौर को यातायात प्रबंधन में भी नंबर वन बनाने के लिए,वामा साहित्य मंच की मुहिम में अपना सहयोग देने का वादा किया।
जिसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसके बाद यातायात विभाग और नगर निगम को यह प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा।
इस मुहिम के प्रथम चरण के समापन पर अंतर शालेय यातायात कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई।
ध्यात्व्य है कि इस चरण में वामा सखियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर नन्हें बच्चों को कविता के माध्यम से यातायत नियमों की जानकारी दी थी,जिन्हे बच्चों ने उक्त कार्यक्रम में प्रस्तुत किया साथ ही अध्यक्ष इंदु पराशर द्वारा संकलित यातायात पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक का दायित्व वामा की संस्थापक अध्यक्ष पद्मा राजेंद्र और उपाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार ज्योति जैन ने निभाया।
प्रथम पुरस्कार आराध्या मिश्रा और
द्वितीय पुरस्कार अवनी उपाध्याय व आराध्या चौहान को सम्मिलित रूप से दिया गया।
इस अवसर पर माधव विद्या पीठ के बच्चों द्वारा एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई।
डीआईजी श्री महेश चंद्र जैन ने कहा-हमें गांवों से शुरुआत कर शहरों तक आना होगा।
महिला गोष्ठियों में भी यातायात के नियमों पर चर्चा करनी होगी।
डीसीपी श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा-जागरूकता हम सभी में है बस आदत बदलने की बात है,हमें नियमों का पालन करने की आदत डालनी होगी।

कार्यक्रम में हिंदी परिवार के अध्यक्ष श्री हरेराम वाजपेई, श्री प्रदीप नवीन, श्री संतोष मोहंती ,श्री अश्विन खरे ,विचार प्रवाह साहित्य मंच के अध्यक्ष श्री मुकेश तिवारी, संस्था अखंड संडे से मुकेश इन्दौरी,मातृभाषा उन्नयन संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. अर्पण जैन आदि मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत उद्बोधन, एवं कार्यक्रम की पूर्व पीठिका अध्यक्ष इंदु पाराशर ने दिया,और कहा… हम कलम के माध्यम से यातायात सुधार के लिए उद्घोष कर रहे है।
संस्था सचिव शोभा प्रजापति ने सभी उपस्थित जन को यातायात सुधार के प्रति सजग रहने और नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया।
सरस्वती वंदना दिव्या मंडलोई ,संचालन शिरीन भावसार,स्वागत कविता अर्गल, भावना दामले ,वंदना पुणतांबेकर,प्रतिभा जैन,प्रीती रांका आदि द्वारा किया गया।
स्मृति चिन्ह महिमा शुक्ला, उषा गुप्ता,मधु टाक द्वारा दिया गया। इस अवसर पर इंदु पाराशर द्वारा लिखित यातायात गीत भी प्रस्तुत किया गया।
जिसे संगीता परमार और पवनभाटिया जी ने स्वर दिया।
अंत में आभार प्रसार प्रमुख नीलम तोलानी ने माना।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

matruadmin

Next Post

म.प्र. ने जलाई हिंदी की मशाल

Sat Apr 15 , 2023
हिंदी लेख माला के अंतर्गत डॉ. वेदप्रताप वैदिक डॉ. वेदप्रताप वैदिक केरल, तेलंगाना और तमिलनाडू के क्रमशः मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि उनके प्रदेशों पर हिंदी न थोपी जाए। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है कि संसद की राजभाषा समिति ने केंद्र सरकार […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।