रक्षाबंधन

आया खुशियों का त्योहार,
रक्षाबंधन का त्यौहार।
भाई बहनों का त्यौहार,
ये पावन है त्यौहार।

था कब से इंतजार,
हर पल लगते थे हजार,
गिन गिन महीने दिन और रात,
किया था मैंने इंतजार।

मैं तो कब से हूं तैयार,
पीहर जाने को बेकरार।
दिल मेरा करे पुकार,
अाई खुशियों की बाहर।

वो बचपन की यादें हज़ार,
भाई बहनों कि तकरार।
वो शिकायतों के अंबार,
वो तकियों के प्रहार।

वो मां बाबूजी की पुकार,
खेल खिलौनों की बाज़ार।
मां के पकवानों की बहार,
सताएं यादें ये हरबार।

जाकर पीहर में इस बार,
जी लूंगी बचपन फिर से एकबार।
भूल कर अपने दर्द हज़ार,
पाऊंगी बाटूंगी मैं प्यार ।

करूंगी भैया को दुलार,
पाऊंगी मां बाबू जी का प्यार।
सखियों से मिलकर हरबार,
बाटेंगे अपने सुख दुःख हज़ार।

बांधूंगी भाई को राखी का प्यार
लूंगी बलैयां मैं हजार।
दूंगी सब कुछ भैया पे मैं वार,
भैया की दूंगी नज़र उतार।

मिलें भाई को खुशियां अपरंपार,
करूं विनती प्रभु से हज़ार।
दुखों के टूटे जो पहाड़,
बन जाऊं ढाल मैं हरबार।

भैया मांगू एक ही उपहार ,
रखना मां बाबू जी का खयाल।
मुझको है तुम पे ऐतवार,
सुन मेरे प्यारे भरतार।

रक्षाबंधन का पावन त्योहार,
जगाए भाई बहन में प्यार।
एक कसम उठाएं हम इसबार,
सुन मेरे प्यारे भरतार।

ना छोड़ेंगे हम साथ ,
चाहें मुश्किल आएं हजार।
बनेंगे एक दूजे की ढाल,
जब तक जीवन है भरतार।

आया खुशियों का त्यौहार,
रक्षाबंधन का त्यौहार।
भाई बहनों का त्योहार,
ये पावन है त्यौहार।

रचना
सपना
जनपद औरैया

matruadmin

Next Post

कुछ कहता है सावन

Tue Oct 13 , 2020
कुछ कहता है सावन, मेरे मन के आँगन मे, साजन से तेरा मिलन करा दू क्या दोगी मुझे निछावन मे. मैं एक ऐसा सावन हूँ, तेरे तन मे अग्नि लगाता हूँ मैं ही तेरे साजन को बुलाकर तेरे तन की प्यास बुझाता हूँ सावन मे ही तुमको मैं कोयल की […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।