प्रकृति प्यारी


बड़ होता बड़ा, पीपल देती शीतल छाया
नीम करता हवा शुद्ध आँवला औषधियुक्त।

बबूल दंत की औषधि वेर खजूर मधूर
तार  का  बुलंद  हौसला छूती गगन ।।

आम,   लीची,  कटहल  तो देते वृद्धि
देश विदेश सैर कर  लाते है  समृद्धि।।

औषधियों  से  भरा हरे  भरे घनघोर वन
इनके छाल,पत्ते जड़ और फल संवारे तन।

इनसे सुरभित है जीवन हमारा
इनका सदा ख्याल रखना धर्म तुम्हारा।

इनके वजूद पर टिका हुआ है
मानव अस्तित्व तुम्हारा।

कंचन काया की है यह वरदान
पेड़ पौधे रहे भरे घनघोर समान।

मानव की दानवता से कटते वृक्ष
छोड़ो दानवता और लगाओ वृक्ष।

हिमखंड की पिघलने की रफ्तार
संकट के बादल प्रकृति का वार।

असमय वारिस बदलते मौसम
सब तो है प्रकृति का प्रकोप।

इन सबसे बचने का तो एक उपाय
पेड़ लगाओ साफ रखो घर द्वार।।

धरती कहती हमसे चीख चीख कर
रोको रासायनिक प्रयोग ।

लुप्त हो जाऊँ मै भी ये अचरज नही
अगर ऐसे ही होते रहे मुझपर प्रयोग।।

धुआँ धुआँ सा गहरा लगता क्यूँ है?
प्रदूषण का पहरा इतना गहरा क्यूँ है?

फटे हाल सा हवा पानी चिथरा चिथरा
दम घुँटता सा शहर दर शहर विखरा विखरा।

ऐसे तो पूर्वजो ने विरासत दी तो न थी
बना डाला कैसा संभालने की तरकीब न थी।

                                       आशुतोष
                                    पटना बिहार

matruadmin

Next Post

लॉक डाउन काल में रक्तदान के लिए डॉ. जैन का सांसद ने किया सम्मान

Sat Jun 6 , 2020
इन्दौर । विश्वव्यापी कोरोना काल में रक्त दान करने के लिए ब्लड कॉल सेंटर पर इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी, रक्त नायक अशोक नायक ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ को सम्मानित किया। विगत तीन माह में ब्लड कॉल सेंटर द्वारा लगभग 320 यूनिट रक्त […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।