Read Time55 Second

इन्दौर। शहर के वयोवृद्ध लेखक व अभियंता रहे डॉ. नरेंद्र नागर को संस्मय प्रकाशन द्वारा संस्मय सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा सोमवार को प्रदान किया गया।
डॉ. नागर की आत्मकथा ‘मेरा मन’ के कारण यह सम्मान आपको मिला है। आप निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं।
इस उपलब्धि पर संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन व निदेशक भावना शर्मा ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर अभिनंदन किया।
Post Views:
93
