दहेज की बदलती तस्वीर

0 0
Read Time3 Minute, 41 Second
niraj tyagi
प्रिया एक समझदार लड़की है,जो बचपन से एक ऐसे माहौल में पली बढ़ी है जहां पर उसने हमेशा अपने बड़े बुजुर्गों और माँ बाप का आदर सम्मान किया है और अपने माँ बाप की सारी बाते मानते हुए अपनी पढ़ाई की है।अपने पिता के सख्त स्वभाव के बाद भी उसने अपनी पढ़ाई निश्चित समय पर और सही तरीके से पूरी की है क्योंकि उसके पिता सख्त जरूर है किन्तु उन्होंने कभी भी प्रिया को पढ़ाई करने से नही रोका।पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रिया को एक बहुत अच्छी मल्टीनेशनल कंपनी में एक मैनेजर के रूप काम करने लगी है।आधुनिक विचारों की होने के बावजूद भी प्रिया हमेशा अपने मां-बाप का सम्मान करती है और कहीं ना कहीं उसने यह बात मन में ठानी हुई है कि वह अपने माता-पिता की पसंद से ही शादी करेगी।
 धीरे धीरे अब वो समय आ गया जिसमें प्रिया के विवाह के बारे में उसके मां बाप सोचने लगे और अपने सामर्थ्य के अनुसार उसके पिता ने एक बहुत ही अच्छी जगह पर अपनी बेटी प्रिया का रिश्ता तय किया और अपने पूरे सामर्थ्य से उसके विवाह किया और उसे अपने जीवन की जमापूंजी दहेज में देकर ससुराल के लिए विदा किया।एकलौती बिटिया प्रिया के विवाह में उन्होंने कोई कमी नही की।
 धीरे-धीरे समय गुजरने लगा।प्रिया अपने पति वरुण के साथ बहुत खुश थी। उसके साँस ससुर का व्यवहार भी प्रिया के साथ हमेशा अपने मां-बाप की तरह ही था।अपनी खुशियो से भरे जीवन मे प्रिया का एक वर्ष बडी ही खुशियो के साथ गुजर रहा था।अब वो समय भी आ गया था कि प्रिया और वरुण के जीवन एक बच्चे के रूप में उनके बेटे ने जन्म लिया।सब कुछ बड़ा ही खुशियों से भरा चल रहा था,समय पंख लगा कर खुशियों के साथ उड़ता जा रहा था,किसी कारणवश प्रिया बच्चा होने के बाद अपने जॉब को करते हुए अपने बेटे का पालन पोषण ढंग से नही कर पा रही थी और खुद भी काफी थका और बीमार सा महसूस करने लगी थी।यहाँ से उसकी जीवन एक नया बदलाव आया जिसके बारे में उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
प्रिया को अचानक ही अपने पति और सास ससुर के व्यवहार में कुछ परिवर्तन सा महसूस होने लगा।उसने देखा कि किसी ना किसी तरीके से उसका पति और उसके सास ससुर उसे दुबारा से जॉब पर जाने के लिए कहते थे।उसके बीमार हालत को भी नही समझा जाता था।धीरे धीरे प्रिया को समझ आने लगा कि पढ़ी लिखी और जॉब करने वाली लड़की से ही शादी की चाहत रखने वालों का अब ये दहेज लेने का दूसरा तरीका बन गया है।शायद यही दहेज के आधुनिक रूप है कि अब लड़की बिना अपना ख्याल रखे बाहर भी कमाए और घर के भी सारे काम करे।
 नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश )         

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल

Thu Sep 20 , 2018
दिल तुझ पे हम अपना हार बैठे। सागर में कसती….. उतार बैठे। हसरतों को दी जब उड़ान हम ने। सारी हदें हम अपनी  भुला बैठे। मिलता है प्यार नसीबों से अपने। हम नसीब अपना आजमा बैठे। फितरत में नही है वेवफाई हमारे। हम अपना दिल ओ जान लूटा बैठे।। सुना […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।