जब भगवान देता है छप्पर फाड़कर देता है,शायद यह कहावत अब दोस्तों के लिए हो गई है। `फेसबुक` वह छप्पर है,जिसे फाड़कर दोस्त टपकते हैं। ७० और ८० के दशक में अंकल-आंटी टपकते थे,वे आज भी टपक रहे हैं। दादा की उम्र का हो,या बिटिया की उम्र की लड़की,अंकल-आंटी के […]

बहुत स्मार्ट हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी,हाथों-हाथ उतारा कर दिया हामिद अंसारी का राज्य सभा में,वाह क्या लगा-लगा के मारा और अभी तक उसी नशे में ग़ाफ़िल हैंl इतने ग़ाफ़िल कि, गोरखपुर के ६३ नौनिहालों की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित हो जाने तक और उनके तथाकथित नकली(जैसे तमिलनाडु के किसान […]

 देसी के साथ जब से विदेशी टमाटर आया है,देसी कुछ ज्‍यादा ही भाव खा रहा है। विदेशी के भाव तीसरी मंजिल पर तो,देसी के भाव आसमान पर। देसी खाकर कोई लाल हो रहा है,तो कोई उसके भाव सुनकर लाल हुआ जा रहा है। जो खरीद रहा है वो लाल है,जो […]

`आप खुद देखिए सर जी,स्कूल की फीस,बस फीस,लंच फीस,किताबें,ड्रेस,जूते,ट्यूशन फीस,और भी न जाने क्या क्या तो लगता है बच्चों को पढ़ने में!! उस पर पता नहीं,किस मीठे में आपने प्रायवेट स्कूलों को डोनेशन(मन का अनुदान) लेने की छूट दे दी !!` वे कुछ देर चिंतन-योग के बाद बोले-`राष्ट्रहित के लिए […]

सरकारी सम्‍पदा से प्राप्‍त आय से बढ़े हुए पेट को तोंद कहते हैंl तोंद विकास का प्रतीक है। यह प्रतीक उतना ही पुराना है,जितनी पुरानी गरीबी। राज्‍य का विकास जानने के लिए तोंदवालों की गिनती होनी चाहिएlजितने तोंद वाले,उतना उस राज्‍य का विकासl विकास तोंद का प्रतीक और तोंद विकास का…विकास होगा तो भ्रष्‍टाचार होगा,भ्रष्‍टाचार होगा तो तोंद निकलेगी,यानी तोंदवाले को भ्रष्‍ट कहा जा सकता है,लेकिन जरूरी नहीं कि भ्रष्‍ट तोंदवाला हो। मोटा होना और तोंद वाला होना दोनों में फर्क हैl मोटा जन्‍मजात होता है,तोंदवाला ज्‍यादा खा-खाकर तोंदवाले की श्रेणी में आता है। बिना तोंदवाले भी भ्रष्‍ट हो सकते हैं। तोंद हो तो काशी और मथुरा के पंडो जैसी।भरपेट खाना खाने के बाद चार पूड़ी,एक गिलास रायता और एक कटोरा खीर तो चल जाएगी। तोंद पुलिसवालों की मशहूर होती है। पुलिस का पटटा तोंद में इस तरह समा जाता है-जैसे चावल में सफेद कंकड़,धनिए में लीद,फाइल में भ्रष्‍टाचार,सीमेंट में रेत और न जाने क्‍या-क्‍या? अकसर तोंद देखते ही मन के भाव बिगड़ जाते हैं। तोंदवाले से पत्‍नी परेशान होती है और होते हैं- बस वाले,रिक्‍शे वाले और रिश्‍तेवाले। तोंद होना सिद्ध करता है कि,आप आलस के मारे हैं या फिर रिश्‍वत के…,दोनों ही स्थितियां तोंद बढ़ाने में मददगार हैं। तोंद साम्‍प्रदायिक सदभाव काप्रतीक है।तोंद का विकास सम्‍प्रदायवाद से  होता है। जोसभी सम्‍प्रदाय का समान रूप से शोषण करता है,उस शोषण से तोंद का विकास होता है। तोंद गरीब आदमी कीनहीं होतीहै,किसान कीभी नहीं होती,सेना के जवानों की भी नहीं होती,तोंद नेताओं कीहोती है,सेठों की होती है,महिलाओं का पेट होताहै,तोंद नहीं होतीहैlपहाड़ों पर तोंद वाले नहीं दिखाई देते,गांवों में भी तोंद नहीं दिखाई देती,शहरों में नगर पालिका कार्यालय,रेलवे काउंटर,किराने की दुकान,कपड़े की दुकान पर तोंद देखने को आसानी से मिल जाती है। तोंद राष्‍ट्र विकास की मुख्‍यधारा है। राष्‍ट्रीय पशु,राष्ट्रीय पक्षी,राष्‍ट्रीय खेल की तरह हीतोंद को भी राष्‍ट्रीय विकास का प्रतीक बना देना चाहिए। वैसे अब तोंद पदोन्नतिप्रतीक बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। तोंद होगी तो पदोन्नति नहीं होगी,तोंद नहीं होगी तो पदोन्नति होगी। तोंद,निकम्‍मेपन के प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आ रही है। कुछ लोगों की तोंद देखकर लगता है,जैसे उन्‍हें खाने की जरूरत नहीं है तो,किसान का पेट देखकर लगता है,उसका खाना सब तोंदवाले खागएlबचपन में तोंद निकलना कुपोषण का लक्षण और अधेड़ अवस्था में तोंद का निकलना अनियमितता-असंतुलन-पेटू होने का प्रतीक है।तोंद पर विचार-विमर्श होना चाहिए। आदमी की कितनी तोंद होनी चाहिए,तोंद का मानदण्‍ड होना चाहिए। `जीएसटी` की तरह हीमानकीकरण होना चाहिए।४५इंची तोंद पर १२ प्रतिशत जीएसटी,५९ इंची पर १८ प्रतिशत और जिनके पिचके पेट हैं उन्‍हें `करमुक्‍त` रखना चाहिए।एक सर्वे होना चाहिए,जिसमें तोंद वालोंको कितने प्रतिशत महिलाएं पसंद करती है,कितने प्रतिशत लोग तोंद को अच्‍छा मानते हैं। तोंद बढ़ाने के प्रयासों पर कार्यशाला होना चाहिए-देश के लिए तोंदवालों का महत्‍व। यह भी तय होना चाहिए कि,मंत्री की कितनी तोंद होनी चाहिए,संतरी की कितनी,राज्‍यमंत्री की कितनी और प्रधानमंत्री को कितनी तोंदसे काम चलाना चाहिए। अधिकारी और बाबू को `तोंदकर` के दायरे में लाना चाहिए। सबसे ज्‍यादा तोंद कर सेठों से वसूलना चाहिए।         […]

मानसून अकेला नहीं आता,मानसून दल-बल के साथ आता है।अकेले आने में उसे डर लगता है। हमारे यहां मानसून आता है तोलगता है, नेताओं का झुण्‍ड आ रहा है कभी लगता है अधिकारियोंका दरबार आ रहा है। मानसून बारात की तरह होता है,बारात केआते ही मोहल्‍ला गूंज उठता है,कुत्‍ते चिल्‍लाने लगते हैं,कुछ दुबकजाते हैं,महिलाएं बाहर निकल आती है दूल्‍हे को देखने। मानसून केआते ही महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं,शरीर पर उभरी घमोरियोंको दूर करने के लिए मानसून की बारिश में नहाती हैं। बारात केमनचले बारात की लड़कियों को घूरते हैं,मानसून की बारिश में नहातेसमय मोहल्‍ले के शरीफजादे कभी तिरछी नजर से,तो कभी सीधीनजर से निहारते हैंll।उन्‍हें लोग घूरना भी मान लेते हैं। ये बारिश काधन्‍यवाद करते हैं। बारिश में नालियां खुशी से उफान पर आ जाती हैं। उनमें फंसा कचरागुलाब की तरह खिल जाता है। उससे उठती दुर्गंध से लोगों की नाकपकोड़े समान हो जाती है। जेब का रुमाल नाक पर आ जाता है। सड़कका कचरा विपक्ष की एकता की तरह एकसाथ बहने लगता है। सत्‍तापक्ष सफाई में जुट जाता है। कचरा सड़क पर भ्रष्टाचार की तरह फैलजाता है,उठाते-उठाते थक जाते हैं,कचरा समाप्‍त नहीं होता है। मानसून का इंतजार हो रहा है। बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभागका कहना है-यह बारिश मानसून की नहीं है,आज तक समझ में नहींआया कि,मानसून की बारिश और मानसून से एक दिन पहले कीबारिश में क्‍या अंतर है। मौसम विभाग किस बारिश को मानसूनीबारिश मानता है,समझ में नहीं आता है। मानसून खुश होने का मौसम होता है। किसान खुश,नेता खुश,बाढ़़आएगी,अधिकारी-बाबू खुश हैं। मानसून में सड़ी प्‍याज व्‍यापारी बेचदेते हैं,समोसे की बिक्री बढ़ जाती है,सड़े आलू के खाद्य पदार्थ बाजारमें, ब्रेड पकोड़ा की टीआरपी बढ़ जाती है,छतरी के भाव आसमान छूनेलगते हैं। छतरियां प्रेमियों को भाती हैं,तिरछी नजर से छतरी बारिशऔर बाप की आंख से बचाती है। चखना की खोज में बेवड़ा लोगनिकल पड़ते हैं,प्‍याज के पकोड़े चखने का काम कर जाते हैं। पेन्‍ट हॉफ पेन्‍ट में बदल जाती है। महिलाएं पाजामा पहनने लगतीहैं,ताकि बारिश से बचने के लिए उसे घुटनों तक किया जा सके। मैकेनिकों की पौ-बारह हो जाती है। चार के आठ वसूलने का मानसूनआता है। नेता खुश हो जाते हैं,आसमान से बाढ़ का नजारा औरजमीन पर नोटों का खजाना। राहत सिर्फ राहत कुछ के लिए,कुछकौन ??????? मानसून का इंतजार करते हैं-चिकित्सक,अस्‍पताल,दवाईवाले,अधिकारी और बाबू। मानसून डेंगू,बुखार,डेंगी,चिकनगुनिया,बर्डफ्लू आदि के साथ आता है। इन दिनों सभी की जेब मानसून कीबारिश से आई बीमारियों से प्राप्‍त पैसे से भारी हो जाती हैं। बाढ़ राहतकोष, स्‍वयंसेवी संस्‍थाएं लूट का इंतजाम,कार्यकर्ता जमा हो योजनाबनाने लगते हैं,झोपड़ पटटी में फैली सुन्‍दरता को निहारने का मौकामनचले तलाशने लगते हैं। बारिश हो चुकी है,मौसम विभाग की घोषणा का इंतजार है,मानसूनआ गया है,बारिश नहीं आई है।                                                               […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।