देश में शहीदों की नगरी के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर के शशांक मिश्र भारती को 05फरवरी के अपने आयोजन में राष्ट्रीय कवि चौपाल एवं ई पत्रिका स्टार हिन्दी ब्लाग ने स्टार हिंदी साहित्यकार सम्मान 2019 से सम्मानित किया है।यह सम्मान अध्यक्ष कासिम बीकानेरी प्रचारक कृष्ण कुमार सैनी राज […]

छतरपुर(म.प्र.) | 3 फरवरी 2019 को छतरपुर(म.प्र.) में कवि सम्मेलन एवम पुस्तक विमोचन तथा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत बीसलपुर,पीलीभीत(उ.प्र.) व जय जय हिन्दी पटल के संस्थापक प्रिय दिलीप कुमार पाठक ‘सरस’ जी के अद्भुत संचालन में शानदार और प्रिय नीतेंद्र सिंह परमार “भारत” के संयोजन में […]

जम्मू | सर्व भाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली की ओर से के. एल. सहगल हाल, जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकैडमी, जम्मू में आयोजित सम्मान समारोह में यशपाल निर्मल को उनकी दीर्घ साहित्यक योगदान और भाषाओं की सेवाओं के लिए सर्व भाषा सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया। इस अवसर […]

पुलवामा शहीदों के लिए हुआ वैदिक यज्ञ व निकाली दीप यात्रा        नई दिल्ली।  कश्मीर घाटी के पुलवामा हमले के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा आतंकी पाकिस्तान के विरुद्ध रोष प्रकट करने हेतु दक्षिणी दिल्ली के अनेक स्थानों पर कहीं बृहद वैदिक यज्ञ तो कहीं […]

 दिनांक 17 फरवरी । राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान का 29 वां वार्षिक समारोह कनोडिया कॉलेज के तत्वाधान में 17 फरवरी को कॉलेज सभागार में प्रोफेसर डॉ०सुदेश बत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सह सचिव रेनू शर्मा ने बताया कि इस सम्मान समारोह का शुभारंभ अक्षिणी भटनागर के सरस्वती वंदना गायन […]

इंदौर। हिन्दी कविता के महानायक एवं सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन “अज्ञेय” के कालजयी ‘चौथा सप्तक’ में शामिल अग्र कवि राजकुमार कुम्भज जी का जन्मदिवस मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा मनाया गया। कुम्भज जी हिन्दी कविता के वर्तमान दौर के महानायक है, त्रयी और कई संकलनों के हिस्सेदार है, जिन्होंने अब तक कविता […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।